अपराधपूणेसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.05 लाख रुपये का चालान

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.05 लाख रुपये का चालान

रिपोर्ट : कुणाल किशोर

स्थान: सीतामढ़ी,बिहार

 

सीतामढ़ी:जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 3 लाख 5 हजार रुपये का चालान काटा गया।

जांच के दौरान पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, बिना वैध कागजात वाहन चलाने तथा ट्रिपल राइडिंग जैसे मामलों में कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने यह भी बताया कि भारत में लागू ई-चालान प्रणाली के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने पर तुरंत चालान जारी किया जाता है और इसकी सूचना वाहन मालिक तक पहुंच जाती है, जिससे ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button