इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में 18 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

इटावा में 18 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। मिशन रोजगार के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर इटावा द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 18 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से नुमाइश पंडाल, इटावा में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में आठवीं पास, आईटीआई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां और नियोजक प्रतिभाग करेंगे।

प्रमुख प्रतिभागी कंपनियों में प्रमोकाश आउटसोर्स प्रा.लि., रेजोन सोलर, ब्लिंकिट, वर्धमान टेक्सटाइल, केविन केयर प्रा.लि., क्वेस कॉर्प, कुलदीप मोटर्स, राजेंद्र ऑटोमोबाइल्स (ह्युंदई व महिंद्रा), उकावा इलेक्ट्रिक व्हीकल, बजाज कैपिटल, फोनपे, बजाज लाइफ और एसबीआई लाइफ समेत कई कंपनियां शामिल होंगी।

मेले में ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन ट्रेनी, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, पिकर/पैकर, सिक्योरिटी गार्ड, किचन हेल्पर, टेक्नीशियन, टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर और सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को इटावा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर जैसे राज्यों में भी रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा आधार कार्ड के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button