इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार

@:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किए। एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से बातचीत कर प्रकरणों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और न्यायोचित समाधान करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button