इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ द्वारा जिला कारागार में 102 मीटर पुरानी जीर्ण-शीर्ण मुख्य दीवार के पुननिर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जेल की दीवार सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि दीवार का तकनीकी परीक्षण कराया जाए और उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, अग्निशमन केंद्र इटावा में आवासीय भवनों के निर्माण की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अंतर्गत सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने 50 बेडेड क्रिटिकल ब्लॉक के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह इंजीनियरों की देखरेख में होना चाहिए, इसे केवल ठेकेदारों के भरोसे न छोड़ा जाए साथ ही उन्होंने सैफई मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का विस्तार prefabricated का निर्माण, ओपीडी भवन के बाहर भूतल से पांचवें तल तक रैंप निर्माण, 300 बेडेड गायनी ब्लॉक और पैरामेडिकल आवासीय भवनों की समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय इटावा में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी विशेषज्ञ संस्था से इसका निरीक्षण कराया जाए ताकि आग की घटनाओं को रोका जा सके और सभी उपकरण फंक्शनल रहें।

न्होंने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज उदी में पेयजल, शौचालय व मल्टीपर्पज हॉल तथा राजकीय हाईस्कूल सहसों में दीवार निर्माण हेतु समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि विकास खंड ताखा में कस्तूरबा बालिका विद्यालय के एकेडमिक हॉल का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसे नवरात्रि से शुरू किया जाए साथ ही उन्होंने विकास खंड महेवा के अंतर्गत ग्राम बहेड़ा में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय नगला हीरालाल में ट्रांजिट हॉस्टल के कार्यों की भी समीक्षा की।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल (पक्का तालाब) के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की गई साथ ही उन्होंने पिलुआ महावीर मंदिर में निर्माणाधीन यात्री भवन को फ्रंट में न बनाए जाने पर नाराजगी जताई और निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री भवन तक पहुँचने का मार्ग सुगम और बेहतर बनाया जाए।

उन्होंने ग्राम सिंडौस (चकरनगर) में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण को लेकर निर्देश दिए गए कि ग्राउंड से कंकड़-पत्थर हटाकर घास लगाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जलभराव की समस्या न हो, जिससे 3-4 महीने में मैदान खेलने योग्य हो सके।

नलकूप खंड प्रथम की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 14 नलकूप पिछले 2 वर्षों से बिजली कनेक्शन के अभाव में बेकार पड़े हैं जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समन्वय स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और नलकूपों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि साहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button