
तनिष्क का नया ‘डोर मंगलसूत्र कलेक्शन’ संस्कृति को आगे बढ़ाती आधुनिक मराठी महिला के सम्मान में गुढीपाडवा के पर्व पर ब्रांड की नई पहल
संस्कृति में रचा-बसा एक विशेष कलेक्शन, जो महाराष्ट्र की ‘मनस्विनी’ का उत्सव मनाता है: जो परंपराओं से गहराई से जुड़ी है, अपने व्यक्तित्व में आत्मविश्वास रखती है और गर्व के साथ हमारी विरासत को आगे बढ़ाती है।
रिपोर्ट; विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : नए संकल्पों और शादियों के सीज़न के आगमन का प्रतीक शुभ गुढी लहराने की तैयारियां पुणे के घर-घर में पूरे उल्लास के साथ की जा रही हैं, इस पर्व के उपलक्ष्य में टाटा समूह का प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क, महाराष्ट्र की ‘मनस्विनी’ के सम्मान में एक विशेष अभियान शुरू कर रहा है। यह अभियान उस स्वाभिमानी मराठी महिला को समर्पित है जो अपनी परंपराओं का सम्मान करती है और उन्हें अपनी खास पहचान के साथ आगे बढ़ाती है। इस सांस्कृतिक उत्सव के अवसर पर, तनिष्क ने अपने विशेष गुढीपाडवा मंगलसूत्र कलेक्शन—’डोर’ को प्रस्तुत किया है, जो महाराष्ट्र की संस्कृति और आधुनिक मराठी नारी के व्यक्तित्व से प्रेरित है।
इस उत्सव को और भी सुनहरा बनाते हुए, तनिष्क ने आधुनिक मराठी महिला के सम्मान में अपनी पहली क्षेत्रीय कैंपेन फिल्म पेश की है। यह फिल्म उनकी रोज़ाना ज़िंदगी में झलकती संस्कृति, गर्व और उनके अनूठे व्यक्तित्व का उत्सव मनाती है, साथ ही, यह फिल्म ‘डोर’ कलेक्शन को भी दिखाती है, जो इन्हीं भावनाओं का प्रतीक है। मशहूर अभिनेत्री प्रिया बापट ने अपने सहज अभिनय से इस फिल्म को और भी आकर्षक बनाया है। इसकी कहानी, ‘डोर’ कलेक्शन को गर्व, पहचान और समाज के एक अनमोल प्रतीक के रूप में खूबसूरती से पिरोती है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे आज की मराठी महिला अपनी विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है। कई सांस्कृतिक बारीकियों दिखाने वाली और दिल को छू लेने वाली फिल्म बताती है कि तनिष्क ब्रांड की मराठी संस्कृति और उसकी आत्मा की समझ काफी गहरी है।
‘चंद्र डोर’ — एक ऐसा मंगलसूत्र जिसमें पेशवाई वैभव की झलक और मराठा साम्राज्य की शान बसती है। इसकी बेहतरीन गोल्ड फिनिश और अलंकृत ‘वाटी’, मराठा राजघराने की शालीनता और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। मंदिरों की वास्तुकला और सूर्य की किरणों (Sunburst) के रूपांकनों से प्रेरित यह आभूषण, बारीक फिलीग्री काम और ‘वार्म एंटीक गोल्ड’ की कारीगरी से सजा है। यह सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि विरासत और आधुनिकता के बीच का एक सुनहरा सूत्र है।
‘डोर’ कलेक्शन के साथ पहली बार पेश किया गया है अपनी तरह का अनोखा ‘बनारसी इनेमल मंगलसूत्र’, जो बारीक़ मीनाकारी, कलात्मक फूलों के रूपांकनों और जीवंत इनेमल रंगों का एक अद्भुत संगम है। यह कलेक्शन सदियों पुरानी कला को एक आधुनिक और समकालीन स्वरूप में ढालता है। इसका मुख्य आकर्षण है ‘कमल डोर’— बेहद प्रभावशाली आभूषण, जिसमें खिलते हुए कमल के रूपांकन के साथ बनारसी इनेमल की जीवंत कारीगरी की गई है। इसे दोहरी मोतियों वाली काली चेन के साथ जोड़ा गया है, जो इस डिज़ाइन की भव्यता और इसके प्रतीकात्मक महत्व को और भी बढ़ा देती है।
इतनाही नहीं, यह कलेक्शन ठुशी, कोल्हापुरी साज़ और शिंदेशाही तोडे जैसे प्रतिष्ठित महाराष्ट्रीयन डिज़ाइनों को एक नया रूप देता है। इसमें ग्लास कुंदन, सूक्ष्म मीनाकारी और बारीक ‘बादरूम’ वर्क का सुंदर मेल है, जो विवाह के अवसरों के लिए विरासत और आधुनिक शैली को जोड़ता है। रिवर्सिबल वज्रटिक हार और ठुशी इस एक ही आभूषण में हैं दो अंदाज़—एक तरफ नक्काशीदार प्लेन गोल्ड और दूसरी तरफ कुंदन वर्क, जो शालीनता और परंपरा का संगम है। कोल्हापुरी साज़ से प्रेरित नथ को महाराष्ट्रीयन विरासत के सम्मान में एक नए और आकर्षक रूप में ढाला गया है।मोर की आकृति वाला ईयर कफ और झुमका, वज्रटिक रूपांकनों से सजी यह कलाकृति, साहसी कलात्मकता और रिफाइंड शिल्प कौशल का बेजोड़ नमूना है। यह ‘डोर’ कलेक्शन आज की मराठी महिला के लिए एक आधुनिक उपहार है, जो परंपरा, स्टाइल और अपनी विशिष्ट पहचान के बीच एक खूबसूरत संतुलन बनाए रखती है।
‘डोर’ कलेक्शन महाराष्ट्र की पारंपरिक कला और आधुनिक डिज़ाइन का एक खूबसूरत मेल है। इसमें वाटी और मोतियों के रूपों के जरिए मंगलसूत्र की पारंपरिक अहमियत को नए अंदाज़ में दिखाया गया है। इसका हर डिज़ाइन उस महिला के लिए बना है, जो अपनी संस्कृति को अपने खास और सरल तरीके से निभाती है। यह आभूषण न केवल उसकी अपनी पहचान है, बल्कि समाज के प्रति उसके जुड़ाव को भी दिखाता है—जैसा कि इस फिल्म में बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है।
लॉन्च के मौके पर टाइटन कंपनी लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, पेल्की त्शेरिंग ने कहा: “महाराष्ट्र की संस्कृति यहाँ की महिलाओं के जरिए ही खूबसूरती से जिंदा रहती है—चाहे वह परंपराओं को निभाने का गर्व हो, उनके संस्कार हों या वे मूल्य जिन्हें वे हर दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाती हैं। ‘मनस्विनी’ इसी भावना को बड़े शांत आत्मविश्वास के साथ जीती हैं। वे पुरानी विरासत को सहेजती भी हैं और उसे आज के दौर के हिसाब से ढालती भी हैं। तनिष्क के लिए महिला हमेशा से सबसे ऊपर रही है—वही हमारी प्रेरणा है और उसी से हमारे डिज़ाइन जन्म लेते हैं। यह अभियान महाराष्ट्र की उन ‘मनस्विनियों’ को हमारा सलाम है, जो परंपरा का सम्मान करते हुए उसे नया रूप दे रही हैं। ऐसी कहानियों और अपने डिज़ाइनों के माध्यम से, हम उन महिलाओं के जज़्बे का उत्सव मनाते हैं जो संस्कृति को सुरक्षित रखती हैं, उसे नया रूप देती हैं और गर्व के साथ आगे बढ़ाती हैं।”
कलेक्शन और इसके डिज़ाइनों के बारे में बताते हुए, तनिष्क की हेड ऑफ डिज़ाइन, गरिमा माहेश्वरी ने कहा: “इस खास ‘डोर मंगलसूत्र कलेक्शन’ को तैयार करते समय, हमारी प्रेरणा वह आधुनिक मराठी महिला रही है जो अपनी संस्कृति को अपने ही खास अंदाज़ में अपनाती है। हमने महाराष्ट्र की पारंपरिक कारीगरी, जैसे ‘पेशवाई’ और ‘कोल्हापुरी’ कला को बारीकी से देखा और उन्हें आज के दौर के मंगलसूत्र डिज़ाइनों में ढाला है। बारीक मीनाकारी और फूलों के सुंदर डिज़ाइनों से लेकर, खास तौर पर बनाई गई ‘वाटी’ और काली मोतियों की खूबसूरत चेन तक—हर आभूषण परंपरा का सम्मान करने और आज की महिला के व्यक्तित्व को निखारने के लिए बनाया गया है।”

लॉन्च का हिस्सा बनने पर, मशहूर अभिनेत्री प्रिया बापट ने कहा:”इस कैंपेन की जो बात मुझे सबसे अच्छी लगी, वह यह है कि यह मराठी महिला की भावना को पूरी सच्चाई से दिखाता है। हमारी संस्कृति अक्सर हमारे रोज़ाना के फैसलों में झलकती है—चाहे वह हमारे पहनावे में हो, हमारे त्योहारों में हो या उन परंपराओं में जिन्हें हम निभाते हैं। यह फिल्म इसी बात को बहुत खूबसूरती से पेश करती है। तनिष्क ने महिलाओं की पसंद और ज़रूरतों की समझ को सिर्फ खास मौकों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उससे आगे बढ़कर तनिष्क उन भावनाओं और मूल्यों को पहचानता है जो हमारी पहचान बनाते हैं। एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना जो महिलाओं को ‘संस्कृति के रक्षक’ के रूप में दिखाती है, मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि यह बताता है कि कैसे परंपराएं हमारे ज़रिए आज भी ज़िंदा हैं और बदल रही हैं।”
त्यौहार के इस शुभ अवसर पर, ग्राहकों को मिलेगा हर ज्वेलरी की खरीद पर मुफ्त सोने का सिक्का। साथ ही, डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट और किसी भी जौहरी से ख़रीदे गए पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का भी लाभ उठा सकते हैं। यह विशेष गुढीपाडवा ऑफर पुणे के सभी तनिष्क स्टोर्स पर 14 मार्च से 20 मार्च 2026 तक सीमित समय के लिए उपलब्ध है। ग्राहकों से अनुरोध है कि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएं।



