
संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित, विभागों को सूचकांकों में संतृप्ति का निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देश पर उपविकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखण्ड के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी जिला के अंतर्गत कुल 5 सूचकांकों तथा आकांक्षी प्रखण्ड के अंतर्गत 6 सूचकांकों में संतृप्ति हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपविकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सूचकांकों में संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखण्ड) संतोष कुमार सुमन, सहायक योजना पदाधिकारी अमित कुमार, डीपीएम असित रंजन, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह, रोहित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

