सीतामढ़ीप्रशासनबिहार

स्वास्थ्य सूचकांकों पर 46 सीएचओ का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

स्वास्थ्य सूचकांकों पर 46 सीएचओ का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी: जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाने के उद्देश्य से 46 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन, सीतामढ़ी द्वारा की गई।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) असित रंजन, जिला कार्यक्रम समन्वयक (DPC) दिनेश कुमार, DM&E संतोष कुमार तथा पीरामल फाउंडेशन की टीम से प्रभाकर कुमार और दुर्गा प्रसाद द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे जन आरोग्य समिति (JAS), ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHSNC), ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND), डिजिटल वैक्सीन बेनिफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम (DVBMS), परिवार नियोजन पखवाड़ा तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।

इसके अतिरिक्त सभी CHOs को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर समुदाय में स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं की पहचान करें तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें, ताकि स्वस्थ पंचायत के निर्माण की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य CHOs की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को और बेहतर बनाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button