अपराधबिहारसीतामढ़ी

डीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

डीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: सीतामढ़ी | बिहार

इंटरनेट मीडिया पर जिलाधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को साइबर थाना पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव निवासी सत्यनारायण सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अधिकारी या व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button