प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुश्री समीक्षा द्विवेदी को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुश्री समीक्षा द्विवेदी को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से सुश्री समीक्षा द्विवेदी ने मंत्रालय में अपने माता-पिता के साथ सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के मित्र श्री श्रीनिवास द्विवेदी की सुपुत्री सुश्री समीक्षा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 56वीं रैंक प्राप्त की है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुश्री समीक्षा द्विवेदी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुश्री समीक्षा द्विवेदी ने इस उल्लेखनीय सफलता से रीवा, विंध्य क्षेत्र और पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सुश्री समीक्षा की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button