बिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी नगर निगम के बाजारों की डाक संपन्न

सीतामढ़ी नगर निगम के बाजारों की डाक संपन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न गुदरी बाजारों की डाक प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों के ठेके लाखों रुपये में आवंटित किए गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के गुदरी बाजार का ठेका 21 लाख रुपये में चंदन कुमार को मिला। वहीं, डुमरा स्थित शंकर चौक के गुदरी बाजार की बोली 17 लाख 71 हजार रुपये में पंकज राय के नाम रही। इसके अलावा भवदेपुर गुमटी के गुदरी बाजार का ठेका 6 लाख 75 हजार रुपये में राजीव कुमार को आवंटित किया गया।

 

डाक प्रक्रिया के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। सभी बोलीदाताओं की उपस्थिति में खुली बोली लगाई गई, जिससे प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रही।

 

इस मौके पर नगर निगम की मेयर रौनक जहाँ परवेज, नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराया।

 

नगर निगम के अनुसार, इस डाक से राजस्व में वृद्धि होगी, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही बाजारों की व्यवस्था को भी और बेहतर बनाने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button