इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

ओरल प्रेजेंटेशन में इटावा की बेटी गौरी पाठक ने बढ़ाया मान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी प्रतिभा

ओरल प्रेजेंटेशन में इटावा की बेटी गौरी पाठक ने बढ़ाया मान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी प्रतिभा

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा:  शहर की होनहार छात्रा गौरी पाठक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मेलन में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से इटावा का नाम रोशन किया है। सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी की बी.फार्म की छात्रा गौरी ने ओरल/पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों और उपस्थित विशेषज्ञों की सराहना हासिल की।

छात्रा गौरी पाठक ने एचबीटीयू, कानपुर में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने शोध विषय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति की स्पष्टता, विषय पर पकड़ और आत्मविश्वास ने उन्हें प्रतियोगिता में अलग पहचान दिलाई। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते गौरी को विशेष सराहना के साथ उच्च स्थान प्राप्त हुआ।

संस्थान के निदेशक डॉ. यूएस शर्मा एवं चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने गौरी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता न केवल छात्रा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि संस्थान और जिले के लिए भी प्रेरणादायक है।

गौरतलब है कि सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। गौरी पाठक की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button