
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।
इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए शिकायतों को अग्रेषित किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।


