प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए केन्द्र निर्धारित

चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए केन्द्र निर्धारित

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज  मऊगंज जिले में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी 30 मार्च से 28 मई तक की जाएगी। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत पात्र सत्यापित किसानों से चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए केन्द्र निर्धारित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील मऊगंज में विपणन सहकारी समिति मऊगंज में इन फसलों की खरीदी की जाएगी। इसी प्रकार हनुमना तहसील में सेवा सहकारी समिति पांती और नईगढ़ी तहसील में सेवा सहकारी समिति बहुती में चना, मसूर और सरसों की खरीदी की जाएगी। उपार्जन कार्य सप्ताह में पाँच दिवस सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जाएगा। कृषक तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जायेगी। कृषकों की उपज की तौल सोमवार से शुक्रवार तक की जायेगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों से फसलों की खरीदी शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के नियम और निर्देशों के अनुरूप करने के आदेश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button