इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों के लिए सामूहिक विवाह 27 अप्रैल को

पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों के लिए सामूहिक विवाह 27 अप्रैल को

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन पंजीकृत श्रमिकों की पुत्री की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, वे इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक लाभार्थी 10 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, इटावा में व्यक्तिगत रूप से जमा करें।

यह सामूहिक विवाह समारोह आईटीआई ग्राउंड, पांडु नगर, कानपुर में आयोजित होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

श्रमिक का पंजीयन कार्ड

श्रमिक, वर एवं वधू के आधार कार्ड की छायाप्रति

वर-वधू का आयु प्रमाण पत्र (पुत्री 18 वर्ष एवं वर 21 वर्ष अनिवार्य)

श्रमिक की बैंक पासबुक की प्रति

वर्ष में 90 दिन कार्य का प्रमाण पत्र

सहायक श्रमायुक्त ने पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button