
भरथना में रेलवे क्रॉसिंग-20 बंद करने पर डीएम की अहम बैठक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
इटावा – कस्बा भरथना में निर्मित उपरिगामी सेतु के निर्माण उपरान्त क्रॉसिंग संख्या- 20 बन्द करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग को संयुक्त समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा कार्यवाही की जाए एवं आस-पास बने मकानों को नोटिस दिया जाए। उन्होंने कहा कि यादव नगर मोहल्ला से पाली बंबा चौराहा तक अतिक्रमण हटाया जाए एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत पुरानी समस्या है, क्रॉसिंग बंद किया जाए, यहां दुर्घटना होने की अधिक संभावना है साथ ही उन्होंने कहा कि 39 लोगों के साथ मीटिंग की जाए एवं उनको बुलाकर खाली करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा कोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण हटवाया जाए।
उक्त बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी भरथना काव्या सी, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य, चेयरमैन भरथना, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद सहित अन्य सम्बन्धित विभाग व अधिकारी उपस्थित रहे।


