
11 अप्रैल को ‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ का आयोजन
विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रों को मिलेगा मुफ्त मार्गदर्शन
पुणे : भारत की अग्रणी विदेशी शिक्षा परामर्श संस्थाओं में से एक Study Smart की ओर से शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रॉयल कॉनॉट, बोट क्लब, पुणे में ‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में छात्रों और अभिभावकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ साबित होगा।
पत्रकार सम्मेलन में Study Smart के प्रबंध निदेशक चेतन जैन ने बताया कि बारहवीं या स्नातक के बाद विदेश में पढ़ाई करने का सपना कई छात्र देखते हैं, लेकिन सही विश्वविद्यालय का चयन, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, वित्तीय योजना और आवास व्यवस्था को लेकर उन्हें कई तरह की उलझनों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से इस फेयर का आयोजन किया गया है। इसमें यूके, यूएसए, आयरलैंड, जर्मनी, दुबई और यूरोप सहित विभिन्न देशों के 60 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि सीधे छात्रों से संवाद करेंगे।
इस फेयर में छात्रवृत्ति, वित्तीय सहायता, सितंबर 2026 प्रवेश प्रक्रिया, स्पॉट एडमिशन ऑफर्स, आईईएलटीएस में रियायत, साथ ही पढ़ाई के बाद नौकरी और करियर के अवसरों पर मार्गदर्शन देने के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा Study Smart के प्रमाणित विशेषज्ञ काउंसलर छात्रों और अभिभावकों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे वे अपने शैक्षणिक भविष्य के लिए सही निर्णय ले सकें।
छात्रों की सुविधा के लिए करियर काउंसलिंग, शिक्षा ऋण, आवास व्यवस्था, फॉरेक्स और ट्रैवल सहायता के लिए अलग-अलग काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। यहां छात्र विभिन्न लोन विकल्पों की जानकारी ले सकेंगे, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया समझ सकेंगे और विदेश में पढ़ाई के लिए उपयुक्त वित्तीय योजना के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
इस फेयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री जैन ने कहा कि यह छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से सीधे जुड़ने, विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने और विदेश में शिक्षा के लिए सही दिशा तय करने का एक बेहतरीन अवसर है।
‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक छात्र और अभिभावक https://studysmart.short.gy/cGRE88
इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए 96506 80072 पर संपर्क कर सकते हैं।


