इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कलेक्ट्रेट में होगी अहम बैठक

10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कलेक्ट्रेट में होगी अहम बैठक

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,  अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

निर्देशानुसार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक प्रति सॉफ्ट कॉपी तथा एक प्रति हार्ड कॉपी के रूप में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 10 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, इटावा में बैठक आयोजित की गई है।

सभी संबंधितों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को अधिकार पत्र सहित भेजकर मतदाता सूची प्राप्त करें और निर्धारित समय व स्थान पर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button