प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश 

रीवा . आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए कमिश्नर कार्यालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों का सात दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अवधेश पटेल द्वारा जमीन का सीमांकन कराने तथा नागेन्द्र तिवारी द्वारा बीपीएल सूची में अवैध रूप से शामिल किए गए नामों को हटाने के लिए आवेदन दिया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक महादेव सिंह ने लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण तथा सीताशरण ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने संबंधित संभागीय अधिकारियों को आवेदन पत्रों का समुचित निराकरण कराने के निर्देश दिए। राम प्यारे ने जमीन के सीमांकन तथा बेदखली, विजयशंकर सिंह तथा सुखेन्द्र सिंह ने भी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। अनिल गुप्ता ने बाल सम्प्रेक्षण गृह में आपूर्ति की गई सामग्री के बिल के भुगतान तथा अखिलेश तिवारी ने रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 में साफ-सफाई एवं नाली निर्माण के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में छात्रावास में प्रवेश, फीस प्रतिपूर्ति, पेंशन प्रकरण के निराकरण, उपचार सहायता तथा अन्य आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button