बिहारसीतामढ़ीस्वास्थ्य

विश्व युवा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष संजू यादव ने किया रक्तदान, कैंसर पीड़िता की बचाई जान

विश्व युवा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष संजू यादव ने किया रक्तदान, कैंसर पीड़िता की बचाई जान

रिपोर्ट: कुणाल किशोर,

स्थान: सीतामढ़ी, बिहार

सीतामढ़ी। विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव के निर्देशानुसार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष संजू यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। उन्होंने फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से पीड़ित इंद्रा उर्फ इंदल देवी की जान बचाने के लिए पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान पहुंचकर रक्तदान किया।

इस दौरान संजू यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं को हर तीन महीने में एक बार रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उनके नेतृत्व में कुल पाँच यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें संगठन के अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

संजू यादव ने बताया कि विश्व युवा परिषद द्वारा संचालित यूथ ब्लड सेंटर को आने वाले समय में एक बड़े रक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि जब भी समाज पर संकट आता है, विश्व युवा परिषद हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button