प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने नगरीय निकायों में कर वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने नगरीय निकायों में कर वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

 

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार ने नगरीय निकायों में राजस्व प्राप्ति बढ़ाने तथा लंबित करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए करों की नियमित एवं प्रभावी वसूली अत्यंत आवश्यक है। संपत्ति कर, जल कर, दुकान किराया, स्वच्छता कर एवं अन्य स्थानीय करों का लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करें। प्रत्येक वार्ड के लिए विशेष राजस्व दल का गठन करें। बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें अंतिम नोटिस जारी करें। जिन उपभोक्ताओं संस्थाओं द्वारा लंबे समय से करों का भुगतान नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बकाया करों की सूची तैयार कर उसका नियमित अनुश्रवण करें तथा वसूली की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करें। साथ ही करदाताओं को समय पर कर जमा करने के लिए जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाएं। कर संग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। करों के भुगतान के लिए ऑनलाइन पोर्टल और डिजिटल पेमेंट विकल्पों को और अधिक सुलभ बनाया जाए, ताकि नागरिक सुगमता से करों का भुगतान कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button