“ ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत प्राचीन पांडुलिपियों एवं धरोहरों के संरक्षण हेतु अध्यक्ष उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कार्य प्रगति हेतु वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से किया गया प्रेरित
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में *ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत प्राचीन पांडुलिपियों एवं धरोहरों के संरक्षण* हेतु प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड में *अधिक से अधिक पांडुलिपियों को खोज कर ज्ञान भारतम्” मोबाइल ऐप पर प्रविष्ट करने हेतु प्रेरित किया गया* ।
इसी संबंध में “ज्ञान भारतम् मिशन” के बारे में जानकारी भी साझा किया कि *भारत सरकार द्वारा देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत के संरक्षण, अभिलेखीकरण एवं डिजिटलीकरण के उद्देश्य से “ज्ञान भारतम् मिशन” संचालित की गई है जिसके अंतर्गत विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, मठों, मंदिरों, सामाजिक संगठनों, निजी एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों तथा व्यक्तियों के पास उपलब्ध कम से कम 75 वर्ष प्राचीन पांडुलिपियों पहचान, सर्वेक्षण, सूचीकरण (कैटलॉगिंग), संरक्षण एवं डिजिटलीकरण का कार्य किया जा रहा है।* ये पांडुलिपियाँ कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़े, धातु आदि विभिन्न माध्यमों पर लिखी गई अमूल्य धरोहर हैं जिसे अगली पीढ़ी को सौंपना हमारी जिम्मेदारी है।
मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व में जिलांतर्गत विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों के पास संग्रहित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण हेतु *उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में कमिटी का गठन किया गया है। इस कार्य सम्पन्नता के लिए * प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को संबंधित प्रखंड का सर्वेयर के रूप में नामित किया गया* है इसलिए उन्हें निर्देश गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में अधिक से अधिक लोगों को पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु जागरूक करें तथा संबंधित संस्थानों एवं व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर पांडुलिपियों को “ज्ञान भारतम्” मोबाइल ऐप पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी कार्य करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है तथा इसकी लगातार समीक्षा मुख्य सचिव महोदय द्वारा की जा रही है।
जिला स्तर पर तैयार की जाने वाली सूची में संबंधित संस्था/व्यक्ति का नाम, पता, ईमेल एवं मोबाइल नंबर के साथ-साथ पांडुलिपियों की अनुमानित संख्या का उल्लेख किया जाएगा।



