
हिंदू नववर्ष पर गाजीपुर में MBS का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:गाजीपुर,उत्तर प्रदेश
गाजीपुर: हिंदू नववर्ष के आगमन पर महिला भूमिहार समाज (MBS) द्वारा महुआबाग स्थित होटल कम्फर्ट इन शुभा कॉम्प्लेक्स में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शंकुतला राय, विनिता राय, साधना राय, कनकलता राय, मीना राय, डॉ. ऋतु राय, गीता राय और सुजाता के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में वाराणसी से आई MBS की कोर कमेटी सदस्य डॉ. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, किरण राय और वंदना सिंह का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भजन, नृत्य, नाटक एवं पारंपरिक लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रंजना, अर्चना, प्राची, गायत्री, ज्योति सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा राय ने किया।
इस आयोजन में अर्चना, रंजना, विजय लक्ष्मी, मधु, डॉ. किरण, पूनम, प्रतिमा, अंजू, रेनू, शिल्पी, साधना, ज्योति, बिंदू, श्वेता, एकता, अन्नपूर्णा, प्रियंका, आशा, शालिनी, सोनिया, आरती, ऊषा, राधिका, रीता, नेहा, सपना, सुधा, रानी, अनूप जी साल्वी, प्रेमा, कंचन, नीतू, आभा, निरुपमा, सविता, भारती राय सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं के साथ किया गया।


