
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वैशाखी एवं सतुआनी पर्व
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी,बिहार
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सीतामढी़ द्वारा आज वैशाखी एवं सतुआनी पर्व के शुभअवसर पर संगठन के संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,एकल हरिकथा द्वारा श्री सुन्दर कांड पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें सतुआनी एवं बैसाखी पर्व के महत्वता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह पर्व हमारे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक पर्व है जिसको हम लोग भूलते जा रहे हैं जिससे हमारी संस्कृति विलुप्त होती जा रही है पूर्व अनिल कुमार ने बताया कि यह पर्व किसान एवं मजदूर अपने खेतों में मेहनत करने के बाद जो फसल निकलता है।

उस खुशी में यह पर्व मनाते है देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से इस पर्व को मनाया जाता है पंजाब में आज के दिन ठंडा पानी पिलाकर लोग इस पर्व को मनाते हैं। आयोजन मे पूर्व सैनिक विरेन्द्र यादव, सुबेदार राम एकवाल भगत, अग्नेय कुमार, शिक्षक विकास कुमार सुमन कुमारी, डॉ जैपी गुप्ता, डॉ मधु सिंह, जुली शर्राफ, डॉ स्नेहा, प्रेम रंजन शर्मा मनोज कुमार, प्रकाश कुमार, मनीभूषण कुमार, कुणाल नमन समेत कई अन्य युवा समाजसेवी महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।



