
सुमीत एसएसजी ने एम.ई.एम.एस. 108 की एंबुलेंस को विश्व-स्तरीय आपातकालीन चिकित्सा प्रौद्योगिकी से लेस करने के लिए स्पेंसर इंडिया से साझेदारी की
महाराष्ट्र के सबसे बड़े ई.एम.एस. बदलाव के तहत 1,756 एंबुलेंस में यूरोपीय स्टैण्डर्ड वाले आपातकालीन चिकित्सा उपकरण तैनात किए जाएंगे
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र |भारत में आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया के मानकों को ऊंचा उठाने के मिलेजुले प्रयास के तहत, सुमीत एसएसजी ने आज स्पेंसर इंडिया के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। यह यूरोप की अग्रणी उन्नत आपातकालीन चिकित्सा उपकरण निर्माता कंपनी स्पेंसर इटालिया एस.आर.एल. का हिस्सा है। इस सहयोग के माध्यम से, महाराष्ट्र इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज (एम.ई.एम.एस. 108) की 1,756 एंबुलेंस को वैश्विक स्तर पर प्रमाणित स्ट्रेचर, निकासी प्रणालियों, इमोबिलाइजेशन डिवाइस और महत्वपूर्ण बचाव उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा।
यह साझेदारी बहु-वर्षीय अवधि में लागू की जाएगी, जिसमें चरणबद्ध तरीके से उपकरणों की तैनाती जल्द ही शुरू हो जाएगी। इससे एम.ई.एम.एस. 108 पूरी तरह से यूरोपीय स्टैण्डर्ड के प्री-हॉस्पिटल केयर इकोसिस्टम को बड़े पैमाने पर अपनाने वाला पूरे भारत में पहला राज्य-स्तरीय इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज (ई.एम.एस.) नेटवर्क बन जाएगा।
सुमीत एसएसजी के चेयरमैन सुमित सालुंके ने कहा, “स्पेंसर के साथ हमारी साझेदारी भारत में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। एम.ई.एम.एस. 108 केवल एक बेड़ा नहीं है, बल्कि यह एक पूर्ण जीवन रक्षक इकोसिस्टम है। विश्व स्तर पर प्रमाणित उपकरणों को लाकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महाराष्ट्र के हर एंबुलेंस में सुरक्षा, विश्वसनीयता और नैदानिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानक पूरे हों।”
स्पेंसर इंडिया के एम.डी. श्री मनीष मलिक ने कहा, “यह साझेदारी बहु-वर्षीय अवधि में लागू की जाएगी, जिसमें निकट भविष्य में चरणबद्ध तैनाती शुरू हो जाएगी और सभी एंबुलेंस में एकीकरण अगले चरणों में पूरा होने की उम्मीद है। इससे एम.ई.एम.एस. 108 पूरे भारत में पहला राज्य-स्तरीय इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज (ई.एम.एस.) नेटवर्क बन जाएगा, जो पूरी तरह से यूरोपीय-स्टैण्डर्ड के प्री-हॉस्पिटल केयर इकोसिस्टम को बड़े पैमाने पर अपनाएगा।”
इस साझेदारी के तहत, सुमीत एसएसजी स्पेंसर के आधुनिक आपातकालीन चिकित्सा समाधानों को एंबुलेंस में तैनात करेगा, जिसमें शामिल हैं:
विशेष पेशेंट हैंडलिंग उपकरण जैसे एडवांस्ड स्ट्रेचर, स्कूप स्ट्रेचर और ट्रांसपोर्ट चेयर
ट्रॉमा केयर के लिए डिज़ाइन किए गए गर्दन और रीढ़ की हड्डी को स्थिर करने वाले सिस्टम
पेटेंटेड रेस्क्यू और इवैक्यूएशन सिस्टम
क्रिटिकल केयर परिदृश्यों के लिए ऑक्सीजन डिलीवरी सिस्टम
तेज़, सुरक्षित और एर्गोनॉमिक आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तैयार किये गये पी.पी.ई. किट्स
ये समाधान परिचालन दक्षता बढ़ाने, रोगी परिणामों में सुधार करने और अग्रिम पंक्ति के आपातकालीन रिस्पॉन्डर्स को विश्व स्तर पर बेंचमार्क किए गए उपकरणों से सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
एमईएमएस 108 प्रोजेक्ट पर प्रभाव
· सभी एम्बुलेंस में मरीज़ों को लाने-ले जाने के लिए यूरोप के उच्च स्टैंडर्ड वाले सिस्टम का इस्तेमाल होगा।
· पैरामेडिक्स और डॉक्टरों के काम करने का तरीका सुरक्षित होगा और उन्हें कम थकान महसूस होगी।
· इमरजेंसी में मरीजों को एक



