एमक्योर फार्मा ने पॉविज़्ट्रा® की खुराक की शुरुआती कीमत 55% घटाई, मरीज़ों के लिए दवा को सुलभ बनाने का लक्ष्य
o पॉविज़्ट्रा® (0.25 मिलीग्राम) अब कर सहित 999 रुपये प्रति सप्ताह या 3,999 रुपये प्रति माह के मूल्य पर उपलब्ध होगी।
o पॉविज़्ट्रा® की कीमत में सभी खुराकों पर औसतन 47% की कटौती की गई है।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे,महाराष्ट्र
पुणे, : एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, (बीएसई: 544210, एनएसई: एमक्योर) ने पूरे देश में अपनी वज़न घटाने वाली दवा, पॉविज़्ट्रा® (सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन) की कीमत में कटौती की घोषणा की है। नई कीमत 3,999 रुपये प्रति माह (4 साप्ताहिक खुराक) से शुरू होगी। यह इनोवेटर सेमाग्लूटाइड साप्ताहिक रूप से उपयोग किये जाने वाले पेन डिवाइस में पांच अलग-अलग खुराक – 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम, 1.0 मिलीग्राम, 1.7 मिलीग्राम और 2.4 मिलीग्राम की मेंटेनेंस खुराक – में उपलब्ध है। यह दवा अत्याधुनिक पेन डिवाइस में आती है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान होता है और खुराक भी सही मात्रा में दी जा सकती है।
मोटापे के इलाज के लिए नोवो नॉर्डिस्क के सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के दूसरे ब्रांड, पॉविज़्ट्रा® को विशिष्ट रूप से वितरित करने और बाज़ार में लाने वाली पहली भारतीय कंपनी के तौर पर, एमक्योर ज़्यादा से ज़्यादा मरीज़ों तक इस दवा की पहुंच बढ़ाना चाहती है ताकि वे इस आज़माए हुए उपचार का लाभ नई कीमत पर उठा सकें।

कीमत में यह बदलाव 3 अप्रैल, 2026 से लागू होगा। गौरतलब है कि इस इनोवेटर मॉलिक्यूल को दृढ़ क्लिनिकल और वास्तविक दुनिया से जुड़े प्रमाणों का समर्थन प्राप्त है और कीमत में इस कटौती से देश भर में मरीज़ों के एक बहुत बड़े वर्ग के लिए इसका इस्तेमाल करना आसान होगा। यह पहल ऐसे समय में की जा रही है जब मोटापा और वज़न से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भारत की सबसे गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बनकर उभर रही हैं।
यह इनोवेटर बायोलॉजिक आरडीएनए सेमाग्लूटाइड मॉलिक्यूल लगभग एक दशक से बाज़ार में उपलब्ध है। यह ऐसा सेमाग्लूटाइड है, जिसका दुनिया भर में सबसे ज़्यादा अध्ययन किया गया है और जिसे सर्वाधिक इस्तेमाल किया जा रहा है, साथ ही इसका अनुभव 4.9 करोड़ (49 मिलियन) मरीज़-वर्ष से अधिक है।1 इसे अलग-अलग क्लिनिकल स्थितियों में किए गए लगभग 50 क्लिनिकल परीक्षणों का समर्थन प्राप्त है1 और दुनिया भर में करोड़ों मरीज़ों ने इसका सेवन किया है।2
सतीश मेहता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक, एमक्योर फार्मा: “पॉविज़्ट्रा® की संशोधित कीमत, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित वज़न घटाने के उपचारों को मरीज़ों के एक बड़े वर्ग के लिए किफायती कीमत पर अपेक्षाकृत अधिक सुलभ बनाने की दिशा में की गई पहल है। भारत मोटापे की बढ़ती महामारी से जूझ रहा है; लगभग 25.4 करोड़ लोग सामान्य मोटापे के साथ जी रहे हैं और 35.1 करोड़ लोग पेट की चर्बी बढ़ने (अब्डोमिनल ओबेसिटी) की समस्या के साथ जी रहे हैं।3 सेमाग्लूटाइड जैसे वैश्विक स्तर पर स्थापित मॉलिक्यूल तक पहुंच बढ़ाना, इस सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से बड़े पैमाने पर निपटने के लिए बेहद ज़रूरी है।”
मोटापा 230 से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है, जिनमें हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज़ (मधुमेह), उच्च रक्तचाप, फैटी लिवर, घुटने का ऑस्टियोआर्थराइटिस, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, किडनी रोग और अल्ज़ाइमर रोग शामिल हैं।4 एमक्योर फार्मा कीमत में इस कटौती के साथ, मरीज़ों तक पहुंच बढ़ाने, स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने और भारत में मोटापे के बढ़ते बोझ से निपटने वाले नवोन्मेषी उपचारों का समर्थन करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार कर रही है।



