पूणेमहाराष्ट्र

द एम्पॉवर हर फाउंडेशन द्वारा ‘विस्मृत वीरांगना’ पुस्तक का प्रकाशन 19 अप्रैल को

द एम्पॉवर हर फाउंडेशन द्वारा ‘विस्मृत वीरांगना’ पुस्तक का प्रकाशन 19 अप्रैल को

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान: पुणे ,महाराष्ट्र 

द एम्पॉवर हर फाउंडेशन के तत्वावधान में मराठी साहित्य की चर्चित एवं महाराष्ट्र शासन के राज्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत लेखिका स्व. सुजाताबाई भागवत द्वारा लिखित पुस्तक ‘विस्मृत वीरांगना’ का प्रकाशन रविवार, 19 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे डेक्कन जिमखाना क्लब के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा।

इस पुस्तक का विमोचन प्रख्यात इतिहासकार डॉ. राजा दीक्षित के हस्ते किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन के प्रमुख ट्रस्टी संदीप नूलकर ने दी।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजा दीक्षित ‘अनुबाई घोरपडे और रानी दीपाबाई और आज की पीढ़ी’ विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनघा भट बेहेरे करेंगी।

यह पुस्तक इतिहास के पन्नों में कहीं खो चुकी दो विलक्षण वीरांगनाओं — अनुबाई घोरपडे और रानी दीपाबाई — के साहस, संघर्ष और प्रेरणादायी जीवनगाथा को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है। यह कृति नई पीढ़ी में आत्मविश्वास और स्वाभिमान की भावना जागृत करने का कार्य करेगी।

उल्लेखनीय है कि द एम्पॉवर हर फाउंडेशन शिक्षा, कौशल विकास और निरंतर मार्गदर्शन के माध्यम से समाज की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यरत है। इसी सामाजिक उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इस महत्वपूर्ण पुस्तक का प्रकाशन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button