
हृदय शल्यचिकित्सक डॉ. स्मृति हिंदारिया-पिसाल‘आईएमए पुणे यंग अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे, महाराष्ट्र
पुणे: चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हृदय शल्यचिकित्सक डॉ. स्मृति हिंदारिया-पिसाल को ‘आईएमए पुणे यंग अचीवर्स अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। वह पश्चिम महाराष्ट्र की मिनिमली इनवेसिव सर्जरी करने वाली चुनिंदा महिला डॉक्टरों में शामिल हैं। उनके शोध कार्य, प्रबंध और हृदय सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की पुणे शाखा द्वारा आयोजित समारोह में दिया गया। टिलक रोड स्थित डॉ. नितू मांडके आईएमए हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुनील इंगळे, डॉ. अविनाश भुतकर, डॉ. रणजित घाडगे और डॉ. अंजली साबणे सहित चिकित्सा क्षेत्र के अनेक विशेषज्ञ, डॉक्टर और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
डॉ. स्मृति हिंदारिया-पिसाल मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी की वरिष्ठ सलाहकार हैं और पिछले दस वर्षों में उन्होंने दो हजार से अधिक सफल सर्जरी की हैं। आधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को कम दर्द, तेजी से रिकवरी और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर उनका विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने पुणे के कई प्रमुख अस्पतालों में सेवाएं दी हैं और वर्तमान में कार्डियक सर्जरी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रही हैं।
महिलाओं में हृदय रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाना और मरीज-केंद्रित उपचार पद्धति अपनाना उनके कार्य की खास पहचान है। इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
सम्मान मिलने पर डॉ. स्मृति हिंदारिया-पिसाल ने कहा कि उनका लक्ष्य मिनिमल इनवेसिव और रोबोटिक सर्जरी का लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाना है। इससे मरीजों को कम पीड़ा होगी और उनकी रिकवरी तेजी से संभव होगी। उन्होंने कहा कि हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और यह पुरस्कार उन्हें आगे और बेहतर काम करने के लिए प्रे
रित करेगा।


