
थाना परिसर में 2527 लीटर से अधिक शराब का विनष्टिकरण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कुल 2527.25 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विधिवत विनष्टिकरण किया गया। यह कार्रवाई नियमानुसार की गई, जिसमें जब्त शराब को सुरक्षित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


