
हत्या प्रयास के आरोपी के घर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तिहार
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी, । परसौनी थाना कांड संख्या 143/25 (हत्या का प्रयास) के नामजद अभियुक्त विकास कुमार, निवासी परशुरामपुर टोला खरबनी, थाना परसौनी, जिला सीतामढ़ी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र को पुलिस द्वारा विधिवत उसके घर पर चस्पा किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यदि अभियुक्त समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


