इटावाउत्तर प्रदेश

जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण

जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश 

इटावा,  : तहसील जसवंतनगर में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, गांवों के भ्रमण के दौरान विभागीय योजनाओं का सत्यापन एवं लाभार्थियों से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। सर्वाधिक शिकायतें विद्युत विभाग एवं स्वच्छ पेयजल से संबंधित रहीं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक लंबित मामलों में विलंब के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा सभी प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्षों को प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शासन स्तर से फीडबैक भी लिया जाता है, इसलिए कार्यवाही गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button