उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

गंगापुरा छात्रावास में ग्राम चौपाल आयोजित, छात्रों को प्रवेश के लिए किया गया प्रोत्साहित

गंगापुरा छात्रावास में ग्राम चौपाल आयोजित, छात्रों को प्रवेश के लिए किया गया प्रोत्साहित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश 

इटावा,  : समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, गंगापुरा (जिला इटावा) में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य आसपास के विद्यालयों एवं संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को छात्रावास में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना एवं उन्हें प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देना था।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि 100 सीट क्षमता वाले इस छात्रावास की सुविधाओं एवं उपयोगिता के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने अपने संबोधन में बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए छात्रावास में जल्द ही वाचनालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही छात्रावास में वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी बनवाने की अपील की, ताकि पात्र नागरिकों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, छात्रावास अधीक्षक, ग्राम प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button