मध्य प्रदेशरीवा

कोरोना टीकाकरण महाअभियान 17 सितम्बर को – लगेंगे एक लाख टीके

कोरोना टीकाकरण महाअभियान 17 सितम्बर को – लगेंगे एक लाख टीके

रीवा (MP) :रीवा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 30 सितम्बर तक 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये 17 सितम्बर को टीकाकरण का महाअभियान चलाया जायेगा। इस दिन एक लाख टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि 17 सितम्बर को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 400 से अधिक स्थानों में कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे। दिव्यांगों, गंभीर रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों तथा वृद्धजनों को घर जाकर वैक्सीन लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी गर्भवती महिलाओं से भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button