इटावाउत्तर प्रदेश

आर्इजीआरएस पोर्टल का प्रतिदिन अवलोकन कर पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये

इटावा (वि.स.प्रतिनिधी): आईजीआरएस पोर्टल का प्रतिदिन अवलोकन कर पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने, आगामी 2 दिन तक डिफाल्टर होने वाले सन्दर्भो का तत्काल निस्तारण किये जाने, निस्तारण की सूचना संबंधित को उपलब्ध कराये जाने,निस्तारण आख्या कम्प्यूटर में प्रतिदिन अपलोड कराये जाने के निर्देश दिये।

उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन के पे्ररणा सभाागार में आई.जी. आर.एस. के माध्यम से प्राप्त सन्दर्भो के निस्तारण की समीक्षा करते हुए दिये। उन्होंने सभी जिला स्तरीय को निर्देशित किया कि कार्यालय पहुंचने के उपरान्त प्रतिदिन आई.जी.आर.एस. पोर्टल खोलकर अवश्य देखें और आगामी दो दिन के अन्दर डिफाल्टर की श्रेणी मे जाने वाले सन्दर्भो का तत्काल उसी दिन गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाये, निस्तारण के उपरान्त उसकी सूचना संबंधित को अवश्य उपलब्ध करायी जाये। यदि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पायी गयी और इसे गभ्भीरता से नहीं लिया गया तो संबांधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ उनके उच्चाधिकारियेां को लिख दिया जायेगा जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगें।

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, शासन की शिकायत प्रणाली आर्इजीआरएस की समीक्षा एवं अनुश्रवण लोक शिकायत अनुभाग-5 (जनसुनवाई न आई.जी.आर.एस.) मा. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाता है। जनसुनवाई प्रकरण अनिस्तारित/ डिफाल्टर की श्रेणी में कदापि नहीं होने चाहिए। उन्होने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण न होने के कारण,फरियादी के असन्तुष्ट होने के कारण सन्दर्भ वापिस आते है, यह स्थिति ठीक नही हैं। आपका दायित्व है कि अपने डाटा इन्ट्री आपरेटर को बुलाकर समय से लम्बित सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्‍चित करें।

जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अभी भी काफी सन्दर्भ विभिन्न विभागों में डिफाल्टर की श्रेणी में लम्बित है। जिसमें तहसीलदार इटावा के 4, अधिशासी अभियन्ता जल निगम 3, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई जल संसाधन,वरिष्ठ निरीक्षक विविध माप विज्ञान(बांट माप) के यहां 2-2, अधिशासी अभियन्ता भोगनीपुर प्रखण्ड, निचली गंगा नहर,अधिशासी अभियन्ता विद्युत, उप जिलाधिकारी ताखा, तहसीलदार भरथना, उप निदेशक कृषि, जिला पंचायतराज अधिकारी, खान निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक चौबिया, लवेदी,बलरई, सैफई,परियोजना अधिकारी डूडा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक(पुरूष)एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद इटावा के यहां 1-1 शिकायती प़त्र डिफाल्टर श्रेणी में है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वि.रा. जय प्रकश, डिप्टी कलेक्टर ए.बी.सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भगवानदास, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ, जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह,डीसीएनआरएल बृज मोहन अम्बेड सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button