इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण 21 अप्रैल से शुरू, 10 जून को अंतिम प्रकाशन

इटावा में पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण 21 अप्रैल से शुरू, 10 जून को अंतिम प्रकाशन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश 

इटावा,  : जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के तहत कराई जाएगी।

जारी निर्देशों के अनुसार, मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने (Deduplication) एवं कम्प्यूटरीकरण का कार्य 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक किया जाएगा।

इसके बाद 29 मई 2026 से 9 जून 2026 तक मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन (SVN) आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य संपन्न किया जाएगा।

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कराएंगे। साथ ही पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button