प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

राजस्व अमले की संवेदनशीलता और जवाबदेही से ही बनेगी प्रशासन की छवि: कलेक्टर समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा

राजस्व अमले की संवेदनशीलता और जवाबदेही से ही बनेगी प्रशासन की छवि: कलेक्टर समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज.कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा है कि राजस्व से जुड़े मामले सीधे आमजन के जीवन से जुड़े होते हैं, इसलिए राजस्व अधिकारियों की भूमिका केवल प्रशासनिक न होकर संवेदनशील और मानवीय भी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्यायपूर्ण समाधान मिल सके। कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे बैठक में पूरी तैयारी और जानकारी के साथ आना सुनिश्चित करें।

 

कलेक्टर ने कहा कि सी.एम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करायें। जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। जल संरक्षण और जल संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त करायें। उन्होंने जल जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा अभियान की हर गतिविधि की प्रतिदिन रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिये। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल संरक्षणके अधूरे कार्यों को पूरा कराकर पूर्णता प्रमाण पत्र पोर्टल में अपलोड कराएं। वन मण्डलाधिकारी वृक्षारोपण की तैयारी के साथ-साथ वन्य जीवों के पेयजल के लिए जल संरचनाओं का निर्माण कराएं।

 

कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन, बटवारा प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों में 2 से 5 वर्ष और एक से 2 वर्ष से लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सिंचाई संगणना का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने की बात कही। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदकों और हितग्राहियों के मामलों को निराकृत करने में गति लाने के निर्देश दिये और कहा कि राजस्व अधिकारियों से इन मामलों के शत-प्रतिशत निराकरण होने के आशय का प्रमाण-पत्र भी जमा करायें।

 

कलेक्टर ने राजस्व वसूली, फार्मर आईडी आदि के कार्यों में भी तेजी लाने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण व निगरानी करें। यह भी सुनिश्चित करें कि उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। उपार्जन केंद्र में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर इंटरनेट गुणवत्ता परीक्षण उपकरण एवं उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना और स्वच्छ पेयजल आदि की उपलब्ध्ता सुनिश्चित होनी चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय, डिप्टी कलेक्टर पवन गौरैया, डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी,सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस सहित भू-अभिलेख अधिकारी उपस्थित रहे ।

क्रमांक-54-309-एसपी शुक्ल-फोटो क्रमांक 01, 02 संलग्न है।

 

जिला स्तरीय ज्ञान भारतम पांडुलिपि मिशन समिति गठित

मऊगंज 22 अप्रैल 2026. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हस्तलिखित विरासत के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण व प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ज्ञान भारतम मिशन की महत्वपूर्ण पहल की गयी है। मऊगंज जिले में कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ज्ञान भारतम पांडुलिपि मिशन समिति का गठन किया गया है। समिति के समन्वयक एसडीएम मऊगंज व हनुमना तथा सदस्य सचिव डिप्टी कलेक्टर पवन गुरैया बनाये गये हैं जबकि सदस्य के तौर पर सीईओ जिला पंचायत, प्राचार्य शहीद केदारनाथ महाविद्यालय डॉ. सोमदत्त पाण्डेय व इतिहास व पुरातत्व प्रतिनिधि राजयोग शिक्षिका बीके पूर्णिमा को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button