
इटावा पुलिस का सख्त वाहन चेकिंग अभियान
24 वाहनों का चालान, 5 डंपर/ट्रक सीज — ₹3.67 लाख शमन शुल्क वसूला
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान;इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को थाना बढ़पुरा क्षेत्र अंतर्गत चंबल ब्रिज पर विभिन्न समयों में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग, ओवरहाइट, ओवरस्पीड, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, अवैध खनन परिवहन एवं अन्य अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 200 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 24 ट्रक/डंपरों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई तथा 5 डंपर/ट्रकों को सीज किया गया। इसके साथ ही कुल ₹3,67,500 का शमन शुल्क वसूला गया।
अपील:इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेज/परमिट के वाहन संचालन न करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
