बिहारराज्यसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में श्रीराम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार हेतु शिला पूजन, मुख्यमंत्री रहे शामिल

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर बिहार की समृद्धि व खुशहाली की कामना की

सीतामढ़ी में श्रीराम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार हेतु शिला पूजन, मुख्यमंत्री रहे शामिल

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर बिहार की समृद्धि व खुशहाली की कामना की

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पटना/सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत राघोपुर बखरी स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मठ के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिला पूजन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मठ के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर बिहार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिला पूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मठ परिसर में उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकी नवमी के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि श्रीराम-जानकी मठ लगभग 800 वर्ष पुराना है और यहां भव्य मां सीता मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही 10 हजार एकड़ क्षेत्र में सीताराम पर्यटन क्षेत्र विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जिसे कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां जानकी की जन्मस्थली होने के कारण यह क्षेत्र ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि मां सीता से जुड़े स्थलों का संरक्षण और विकास सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने संत श्री रामभद्राचार्य जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं रामायण रिसर्च काउंसिल से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button