बिहारराज्यसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में श्रीराम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार हेतु शिला पूजन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल

सीतामढ़ी में श्रीराम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार हेतु शिला पूजन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान/पटना सीतामढ़ी 

पटना/सीतामढ़ी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत राघोपुर बखरी स्थित प्राचीन श्रीराम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिला पूजन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मठ के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर बिहार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा किया गया था। समारोह में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकी नवमी के पावन अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए माता सीता के आशीर्वाद की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीराम-जानकी मठ लगभग 800 वर्ष पुराना है और इसके जीर्णोद्धार से क्षेत्र का धार्मिक महत्व और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां माता सीता की जन्मस्थली से जुड़े स्थलों का विकास किया जा रहा है और लगभग 10 हजार एकड़ में सीतायन टाउनशिप विकसित करने की योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि माता सीता से जुड़े सभी स्थलों का संरक्षण और पुनर्जीवन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि माता जानकी का आशीर्वाद बिहार पर बना रहे और राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button