
गलत बिलिंग और बिजली कटौती से भड़की महिलाएं
तहसील व बिजली विभाग में हंगामा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान :जसवन्तनगर इटावा उत्तर प्रदेश
जसवंत नगर/ इटवा स्मार्ट मीटर के कथित गड़बड़ी के चलते बढ़े हुए बिजली बिल और बिना सूचना आपूर्ति बाधित किए जाने से नाराज नगर की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा
बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील परिसर और बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विभागीय के कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की
प्रदर्शन के दौरान स्थित उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ महिलाओं ने आक्रोश में आकर बिजली विभाग कार्यालय पर पथराव कर दिया उसे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने कार्यालय के दरवाजे बंद कर किसी तरह खुद को सुरक्षित किया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया इससे पहले महिलाएं उप जिला अधिकारी कुमार सत्यम जीत के नाम संबोधित ज्ञापन लेकर तहसील पहुंची और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की महिलाओं ने आरोप लगाया के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से उनके बिल वास्तविक खपत से कहीं अधिक आ रहे हैं जिससे गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है महिलाओं का कहना था कि वे समय पर बिल जमा करती है इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति काट दी जाती है बाद में कनेक्शन बहाल करने के लिए नाम पर अतिरिक्त धनराशि जमा करने का दबाव बनाया जाता है बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली भी की जाती है शिकायतों के बावजूद विभाग अधिकारियों द्वारा ना तो संतोषजनक जवाब दिया जाता है और ना ही समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाता है प्रदर्शन की सूचना पर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार और जूनियर इंजीनियर कौशल पांडे मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं को समझा बुझाकर कर शांत कराया और उनकी समस्याओं के समाधान पर आश्वासन दिया कि इसके बाद महिलाएं वहां से वापस लौटी प्रदर्शनकारियों ने दूसरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों और अधिकारी व कर्मचारियों को खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन व ज्ञापन पर मीना देवी शबाना मोहम्मद नाजिम महजबी सायमा नईम मोहम्मद तालीम नायाब परवेज सहित कई उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज है

