
बिहार पुलिस द्वारा अभियान ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के तहत 53 बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त, नाबालिग बच्चों से श्रम करवाने वाले 46 नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मानव तस्करी से नाबालिग एक पीड़िता को करवाया गया मुक्त ,तीन अभियुक्त के विरुद्ध कांड दर्ज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी : बाल श्रम एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाए गए ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत सीतामढ़ी जिला में पुलिस अधीक्षक महोदय , श्री अमित रंजन के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के अंतर्गत सीतामढ़ी पुलिस ने बाल श्रम एवं मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वरीय पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय ) सह नोडल पदाधिकारी महोदय मो ० नजीब अनवर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मानव तस्करी निरोध इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई सीतामढ़ी के द्वारा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के संयुक्त सहयोग से सीतामढ़ी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन छापेमारी कर पुलिस टीम ने कुल 53 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाकर उनके बचपन को सुरक्षित किया है, साथ ही इन बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले 46 नियोजकों/ प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी जिला के अलग अलग थानों में दर्ज की गई है । इसके अलावा मानव तस्करी के खिलाफ कारवाई करते हुए एक नाबालिग पीड़िता को भी मुक्त करवाया गया एवं तीन अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं । इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य बच्चों को श्रम और शोषण के चंगुल से बाहर निकालना था। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों के पुनर्वास हेतु संबंधित विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। इस सफल अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभियान के नोडल पदाधिकारी वरीय पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) मो ० नजीब अनवर ने कहा, “बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन जिले को पूरी तरह से बाल श्रम एवं मानव तस्करी मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है जो सस्ती श्रम के लालच में मासूमों के बचपन को शिक्षा से वंचित करवाते है । अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी सहित सहयोगी हितधारकों को जिला स्तर पर सम्मानित मानव तस्करी निरोध इकाई, सीतामढ़ी की ओर से किया जाएगा । ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत सीतामढ़ी पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की चारों ओर प्रशंसा हो रही है । अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है। सीतामढ़ी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि कहीं भी बाल श्रम या बच्चों के शोषण की सूचना मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 , स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी मासूम का भविष्य बदल सकती है। ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिलास्तर पर सम्मानित किए जाने हेतु मानव तस्करी निरोध इकाई द्वारा चयनित पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी का नाम एवं पदनाम निम्न प्रकार से हैं: लाल किशोर गुप्ता , पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुरसंड थाना , दीपक पटेल थानाध्यक्ष भिट्ठा थाना , अरविंद कुमार गिरी थानाध्यक्ष बैरगनिया थाना , थानाध्यक्ष परिहार , अचल अनुराग थानाध्यक्ष बेला ,
मुकेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सह बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, सुरसंड थाना,रणवीर कुमार पुलिस अवर निरीक्षक सह बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, भुतही थाना ,सीमा कुमारी , पुलिस अवर निरीक्षक सह बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी सुप्पी थाना ,संवेदना स्नेही, पुलिस अवर निरीक्षक, नगर थाना,प्रियंका कुमारी, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, नगर थाना ,सुबोध कुमार सिंह ,सहायक अवर निरीक्षक बैरगनिया थाना, नवीन कुमार साह , सहायक अवर निरीक्षक भिट्ठा थाना ,दिनदयाल उपाध्याय , सहायक अवर निरीक्षक, परिहार थाना ,गुलाम हैदर , सहायक अवर निरीक्षक, बेला थाना , पी.टी. सी रूपेश कुमार, डी.सी.आर.बी शाखा , गृह रक्षक सोनी कुमारी , नेहा कुमारी ,सुंदरम कुमार झा एवं गौतम कुमार बैठा । ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 को सफल बनाने में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के वरिष्ठ स.प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, अदिति संस्था , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पारिजात परिमल, स्वेता कुमारी , सुधांशु पाठक , प्रमोद कुमार , चंद्रनाथ राम एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के एपीओ शिव शंकर ठाकुर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।



