प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बरहुला गांव के अमृत कुंड में होगा जल संरक्षण का कार्य जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण 

बरहुला गांव के अमृत कुंड में होगा जल संरक्षण का कार्य जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा . जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरहुला के सीगो टोला अंतर्गत पिपरहिया में प्राकृतिक जल स्रोत से निर्मित अमृत कुंड में जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने कार्य स्थल का भ्रमण किया तथा निर्देश दिए कि अमृत कुण्ड का जीर्णोद्धार व साफ-सफाई कर इसे जल संरक्षण के योग्य निर्मित किया जाए ताकि प्राकृतिक जल का संचय हो सके। उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामों में जल स्रोत की सफाई व उसकी मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणजनों से संवाद करते हुए कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य में सभी सहभागी बनें और इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व जीआरएस को निर्देश दिए कि अमृत कुण्ड में जल संचय का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं। इस अवसर पर जनपद के सीईओ, एपीओ तथा उपयंत्री तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसी क्रम में रामनई के महादेव तालाब में साफ-सफाई कार्य कराने के निर्देश पीओ नरेगा शिव सोनी द्वारा भ्रमण के दौरान दिए गए। उन्होंने रामनई स्कूल में वाटर हार्वेस्टिंग कार्य प्रारंभ कराने का लेआउट अपने समक्ष करवाया। रामनई के महादेव तालाब में मेगा प्लांटेशन कार्य के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया तथा पौधारोपण कार्य की पूर्व व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button