
स्टार हेल्थ ने FY26 में महाराष्ट्र क्षेत्र में 3.58 लाख दावों के तहत ₹2,294 करोड़ का क्लेम सेटलमेंट किया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान; पुणे महाराष्ट्र
स्टार हेल्थ के लिए क्लेम भुगतान के मामले में महाराष्ट्र सभी राज्यों में अग्रणी; FY26 में महाराष्ट्र में क्लेम भुगतान में 8% वार्षिक वृद्धि
स्थापना के बाद से स्टार हेल्थ ने अकेले महाराष्ट्र में 26.4 लाख से अधिक दावों के तहत ₹13,789 करोड़ से अधिक का क्लेम सेटलमेंट किया
क्षेत्रीय उपस्थिति को 3,400+ नेटवर्क अस्पतालों, 87 शाखाओं, 1.23 लाख+ सलाहकारों और 58 स्टार ग्रामीण बीमा केंद्रों का समर्थन
मुंबई, 08 मे 2026: स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NSE: STARHEALTH; BSE: 543412), भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, ने आज महाराष्ट्र क्षेत्र में तेज, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित क्लेम सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने वाली जानकारी साझा की। FY26 में कंपनी ने महाराष्ट्र क्षेत्र में 3.58 लाख दावों के तहत ₹2,294 करोड़ के क्लेम सेटल किए, जो ग्राहकों को स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में कंपनी की मजबूत भूमिका को दर्शाता है।
स्थापना के बाद से स्टार हेल्थ ने महाराष्ट्र में 26.4 लाख से अधिक दावों के तहत ₹13,789 करोड़ से अधिक के क्लेम सेटल किए हैं, जिससे महाराष्ट्र क्लेम सर्विसिंग और ग्राहक जुड़ाव के लिहाज से कंपनी के महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बन गया है। FY26 में इस क्षेत्र में कारोबारी गति भी मजबूत रही। कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम (GWP) FY25 में ₹3,231 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹3,690 करोड़ हो गया, पॉलिसियों की संख्या बढ़कर 17.1 लाख हो गई और 50 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षा मिली।
महाराष्ट्र क्षेत्र और पैन इंडिया के प्रमुख आंकड़े



