
अॅबी लाइटिंग की ओर से पुणे में एक्सपीरियंस सेंटर शुरू
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : भारत की अग्रणी आर्किटेक्चरल लाइटिंग निर्माता कंपनियों में से एक अॅबी लाइटिंग ने पुणे में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन की घोषणा की है. यह शिवाजीनगर स्थित सेंटर पूरी तरह इंटरैक्टिव और स्पेसिफिकेशन-ग्रेड स्पेस है. मुंबई में अपने फ्लैगशिप सेंटर के बाद यह कंपनी का देश में दूसरा कंपनी-स्वामित्व और संचालित एक्सपीरियंस सेंटर है. साथ ही पुणे में अपने प्रकार का पहला समर्पित आर्किटेक्चरल लाइटिंग एक्सपीरियंस सेंटर भी है. कंपनी चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और कई अन्य शहरों में अपने पार्टनर नेटवर्क के माध्यम से पहले से मौजूद है.



