पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

नीट परीक्षा विश्वसनीय और पारदर्शी होनी चाहिए : नितिन कुकरेजा

नीट परीक्षा विश्वसनीय और पारदर्शी होनी चाहिए : नितिन कुकरेजा

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

कोटा. नीट परीक्षा रद्द होने पर एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। किसी भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए पारदर्शिता और विश्वसनीयता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ऐसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास को प्रभावित करती हैं।

NEET परीक्षा रद्द होने की स्थिति में दोबारा परीक्षा का सामना कर रहे विद्यार्थियों के साथ ALLEN पूरी मजबूती से खड़ा है। हम समझते हैं कि यह समय छात्रों के लिए मानसिक और शैक्षणिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में विद्यार्थियों को सभी तरह की अफवाहों, भ्रम और अनावश्यक बातों से दूर रहकर पूरी सकारात्मकता के साथ अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह समय निराश होने का नहीं, बल्कि अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के अवसर के रूप में देखने का है। विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित न हो, उनका आत्मविश्वास बना रहे और वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहें, इसके लिए ALLEN हर संभव शैक्षणिक सहयोग, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगा।

 

नितिन कुकरेजा ने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों को रोकने के लिए मजबूत और तकनीक आधारित सिस्टम अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि जेईई की तरह नीट परीक्षा भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जानी चाहिए, जिससे पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की संभावनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि नीट परीक्षा को भी जेईई की तर्ज पर दो चरणों मेंस और एडवांस की तरह आयोजित किया जा सकता है। जिस प्रकार जेईई मेन दो सत्रों में आयोजित होती है, उसी तरह नीट में भी यह व्यवस्था लागू करने से विद्यार्थियों में परीक्षा का तनाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

उनके अनुसार, इससे अभ्यर्थियों की शैक्षणिक क्षमता का बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा और योग्य एवं मेहनती छात्रों को देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने का अधिक निष्पक्ष अवसर मिलेगा। साथ ही, पूरी प्रवेश प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सकेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button