प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाये जा रहे हैं विशेष शिविर

फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाये जा रहे हैं विशेष शिविर

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मऊगंज जिले में फार्मर रजिस्ट्री सैचुरेशन की कार्यवाही को पूर्ण करने के लिए 20 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री से लिंक भूमि के अनुपात में ही फसलों के आधार पर उर्वरक प्रदाय किया जाना है।

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा है कि किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री और बकेट क्लेमिंग कार्य के लिए जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर 20 मई के बीच विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित शिविर से कम से कम एक दिन पूर्व किसानों को फार्मर आईडी बनवाने, छूटे खसरों को जोड़ने और आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होने के लिए मुनादी कराई जाएगी। इन शिविरों के माध्यम से किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी और उनके सभी खसरों को इस आईडी से लिंक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग, पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों द्वारा किसानों के ई-टोकन बुकिंग का कार्य भी संपन्न किया जाएगा, जबकि सहकारिता विभाग द्वारा समिति स्तर पर सदस्यों की ई-टोकन बुकिंग सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा है कि शिविर में आने वाले किसानों को अपने साथ आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व प्रमाण (खसरा खतौनी), मोबाइल नंबर और समग्र आईडी लाना अनिवार्य होगा। यदि किसान की मृत्यु हो चुकी है, तो उस स्थिति में परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य वारिसों का सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविरों के सफल संचालन के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संपूर्ण कार्य की प्रगति की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलदारों की होगी, जिनका समन्वय कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इन शिविरों की जानकारी प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराई जाए। फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 14 मई को नईगढ़ी तहसील के लेडुआ, हर्दी तिवरियान, सेगरवार कुर्मियान, कैछुआ, कोरिगवां, करही, करह, अमिरती, भदावल तथा हड़िया में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। मऊगंज तहसील अन्तर्गत डिघवार, डिधौल, फरहदा, दुबगवा कुर्मियान, बरया कला, चन्द्रमहुली, झौरा, कनकेसरा, पिपरा, पन्नी तथा पताई विशेषर में शिविर लगाये जायेंगे। वहीं हनुमना तहसील में खोडमानी, बहुती, लोढ़ी, ढावा गौतमान, गनिगवां, बढैया, देवरा, अल्हवा खुर्द, शाहपुर तथा नाउन खुर्द में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button