फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए आज 31 स्थानों में लगेंगे शिविर
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिले में फार्मर रजिस्ट्री सैचुरेशन की कार्यवाही को पूर्ण करने के लिए 20 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा है कि इन शिविरों के माध्यम से किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी और उनके सभी खसरों को इस आईडी से लिंक किया जाएगा। शिविर में आने वाले किसानों को अपने साथ आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व प्रमाण (खसरा खतौनी), मोबाइल नंबर और समग्र आईडी लाना अनिवार्य होगा। यदि किसान की मृत्यु हो चुकी है, तो उस स्थिति में परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य वारिसों का सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री से लिंक भूमि के अनुपात में ही फसलों के आधार पर उर्वरक प्रदाय किया जाना है।
फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 18 मई को नईगढ़ी तहसील में हकरिया, नरैनी, जिलहड़ी, पथरौड़ा कला, पुरवा, पुरैनी, बहुती, चकरहा टोला, पहरखा तथा मुड़िला में शिविर लगेंगे। मऊगंज तहसील में डगडौवा, रतनगवां, देवतालाब, भाटी सेगर, अटरिया शिवप्रसाद, जमुहरा, मुदरिया चौबेन, सरई सेंगर, डगडौआ, लौर कला तथा शिवपुरवा में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। हनुमना तहसील में पहाड़ी, बिझौली गहरवार, हर्दी, पिपराही, बरही, रमकुड़वा, फूल हरचन्द सिंह, खैरा, बिछरहटा तथा धौसड़ में शिविर लगेंगे। इन शिविरों में पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए तैनात किया गया है।
