प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य यातायात नियमों की जांच की जा रही है।

 

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button