बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट मोड में: महिला थाना समेत कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण, गश्ती और डायल 112 की जांच तेज

सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट मोड में: महिला थाना समेत कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण, गश्ती और डायल 112 की जांच तेज

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, — पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल निरीक्षक रीगा द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस दौरान महिला थाना सीतामढ़ी, मेहसौल सहित कई थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दलों की सक्रियता तथा डायल 112 की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की सतर्कता, ड्यूटी पर तैनाती, क्षेत्र में गश्त व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को परखा गया।

अंचल निरीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर परिस्थिति में पुलिस बल को तत्पर रहना होगा।

जिले में लगातार हो रहे इस प्रकार के औचक निरीक्षणों से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button