बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सोनबरसा थाना में जनता दरबार आयोजित, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सोनबरसा थाना में जनता दरबार आयोजित, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी,  — पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने एवं आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत रविवार को सोनबरसा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

 

जनता दरबार के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया गया।

 

थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

 

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और कई मामलों के त्वरित समाधान पर संतोष भी जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button