इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

किसान भाई खरीफ की फसलों हेतु भूमि/बीज शोधन अवश्य करें।

किसान भाई खरीफ की फसलों हेतु भूमि/बीज शोधन अवश्य करें।

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा  जिला कृषि रक्षा अधिकारी, ओंकार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में खरीफ में बोई जाने वाली विभिन्न फसलों यथा धान, बाजरा, मक्का, मूँगफली / तिल तथा सब्जियां आदि की बुवाई की जाती है। खरीफ की विभिन्न फसलों में कीट / रोगों का प्रकोप भूमि एवं बीज द्वारा होता है खरीफ की फसलों में कीट एवं रोगों के बचाव हेतु समस्त फसलों की बुआई करने से पूर्व बीज शोधन एवं भूमि शोधन अपनाने से प्रति हेक्टयर लागत कम आने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद तथा पैदावार में भी वृद्धि होती है जैविक बीज शोधन हेतु 4-5 ग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति किग्रा० बीज तथा रसायन द्वारा कार्वान्डाजिम 50 प्रति०/ थीरम 75 प्रति० की क्रमशः 2/2.50 ग्राम प्रति किग्रा० बीज की दर से उपचारित करे तथा भूमि शोधन हेतु जैविक रसायन ट्राइकोडर्मा / विवेरिया वेसियाना 2.50 किग्रा० प्रति है० को 60 से 70 किग्रा0 गोबर की सड़ी हुयी खाद में मिलाकर अन्तिम जुताई के समय प्रयोग करे तथा कारटापहाइडोक्लोराइड 4 प्रति०, फिप्रोनिल 0.3 प्रति० की 18 से 20 किग्रा0 मात्रा प्रति हे0 की दर से भी भूमि शोधन कर सकते है। बीज शोधन एवं भूमि शोधन हेतु प्रयुक्त होने वाले कृषि रक्षा रसायनो / जैविक रसायनों पर 50 प्रतिशत /75 प्रतिशत अनुदान की सुविधा डी०वी०टी० के माध्यम से जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में स्थिति समस्त कृषि रक्षा इकाईयों पर उपलब्ध है।

विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट/रोग नियन्त्रण योजना के अन्तर्गत निम्न मदों में अनुदान डी०बी०टी० के माध्यम से इस प्रकार है- 1- बायोपेस्टीसाइड/बायोएजेण्ट्स, आई०पी०एम०यांत्रिक उपायों-सोलर लाइट ट्रैप, यलो स्ट्रीकी ट्रैप, हैलीकोवर्पा ल्यूर एवं फेरोमोन ट्रैप पर 75 प्रति० अनुदान देय है।

2- बीजशोधक रसायनों पर 75 प्रति० अनुदान देय है। 3- कृषि रक्षा रसायनों (कीटनाशक, फफूदीनाशक, खरपतवारनाशक आदि) पर 50 प्रति० अनुदान देय है। 4- कृषि रक्षा यत्रं पर 50 प्रति० अनुदान देय है, जिसमें मानव चालित कृषि रक्षा यंत्रों पर अधिकतम सीमा रू0 1500/ यंत्र एवं शक्ति चालित यंत्रों पर अधिकतम 3000/ यंत्र अनुदान देय है। 5- अनाज भण्डारण हेतु बखारी पर 50 प्रति० अनुदान देय हैं। जिसकी अधिकतम सीमा 2000 / बखारी है। नोट- कृषक को कृषि रक्षा यंत्र/बखारी को एक बार प्राप्त करने के उपरान्त 03 वर्ष तक लाभ नही मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिये विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित प्रभारी कृषि रक्षा इकाई तथा जनपद स्तर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, इटावा एवं दूरभाष पर संपर्क करने हेतु श्री हृदयेश कुमार प्रा०सहा०ग्रुप-सी मो० नं0 9628052889 तथा 7906898456 पर सम्पर्क करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button